ट्रक-डंफर की आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ट्रक-डंफर की आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल | New India Times

देवरी थाना अंतर्गत बीना फोरलाईन तिराहे पर गुरूवार शाम ट्रक एवं डंफर की आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन सड़क से उछलकर खेत में जा गिरे जिससे उनमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें पुलिस द्वारा देवरी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में
भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 7.30 बजे नरसिंहपुर की ओर से आ रहा ट्राला क्रमांक आर.जे. 36 जीए 5233 सागर की ओर से आ रहे गिट्टी से भरे डंफर क्रमांक एम.पी.15 एच.ए. 1130 से जा टकराया, दोनों वाहनों की जोरदार आमने सामने की भिडंत में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। दुर्घटना के कारण दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों में फँसे 2 घायलों को पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद
निकाला गया जिन्हें उपचार हेतु देवरी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा प्रकरण संज्ञान में लेकर जानकारी जुटाई जा रही थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version