आजाद युवा मित्र मंडल थांदला के तत्वावधान में आयोजित खेल महोत्सव में पत्रकार एवं खिलाड़ी हुए सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:आजाद युवा मित्र मंडल थांदला के तत्वावधान में आयोजित खेल महोत्सव में पत्रकार एवं खिलाड़ी हुए सम्मानित | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में स्वामी विवेकानन्द जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दसवां खेल युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दौड़, फुटबॉल, क्रिकेट, रंगोली, तीरंदाजी, कब्बड्डी आदी सांस्कृतिक कार्यक्रम, सूर्य नमस्कार आदि खेल गतिविधिया आयोजित की गई।
आज फूटबॉल खेल का शुभांरभ किया गया साथ ही आज पत्रकार पवन नहार, अली असगर बोहरा, रहीम शेरानी आदि का मंच पर पूर्व विधायक कल सिंह भाबोर ने स्वागत किया। आजाद युवा मित्र मंडल थांदला के तत्वावधान में आयोजित खेल महोत्सव में पत्रकार एवं खिलाड़ी हुए सम्मानित | New India Times

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे रतलाम के विधायक चेतन कश्यप, रतलाम भाजपा महामंत्री मनोहर लाल, झाबुआ जिला महामंत्री श्याम ताहेड, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल भंसाली, मुकेश मेहता, फारुख शेरानी, चंदू प्रेमी आदि ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबाल को किक मार खेल को शुरू किया। कुल 15 जिला स्तरीय टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व विधायक कलसिंह भाबोर द्वारा पत्रकार खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक चेतन कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत 9 वर्षों से आज़ाद मित्र मंडल थांदला के द्वारा खेल महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों को एक मंच के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है इस लिए निश्चित इस झाबुआ आदिवासी बाहुल्य जिले के लिये ये गौरव की बात है। इसी मंच से अनेकों खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और संभाग और प्रदेश स्तर पर अनेकों खेल प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है और कर रहे हैं। आगे कहा कि आपकी प्रतिभा निखारने में कोई परेशानी या अड़चन आए तो हमें अवगत कराएं चेतन कश्यप आपके साथ है और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। पेटलावद की पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि अच्छे कार्य करते हुए अपने टैलेंट का प्रदर्शन करना चाहिए साथ ही अपने माता पिता और अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए।

इस आयोजन में संयोजक संजय भाबर, प्रशांत उपाध्याय, दीपक राठौर, यशवंत बामनिया, कमल डामोर, फुटबॉल प्रभारी मांगू डामोर, दुर्गेश मुणिया, सुनील भूरिया, कैलाश डामोर, अकलेश रावत, मुकेश बामनिया, रमेश चौहान, दिनेश पलासिया आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेता संजय भाबोर ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version