सीएए के समर्थन में भारत सुरक्षा मंच ने बिना अनुमति के निकाली रैली, सांसद नंदकुमार सिंह एवं पूर्व मंत्री सहित 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सीएए के समर्थन में भारत सुरक्षा मंच ने बिना अनुमति के निकाली रैली, सांसद नंदकुमार सिंह एवं पूर्व मंत्री सहित 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | New India Times

लगभग एक हफ्ते से भारत सुरक्षा मंच के माध्यम से सोशल मीडिया पर सीएए के समर्थन में रैली निकालने की घोषणा की गई थी और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं घोषणा के अनुरूप बुधवार 8 जनवरी 2020 को एक विशाल रैली स्टेडियम ग्राउंड बुरहानपुर से सीएए के समर्थन में निकली, जिसमें क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस दीदी, महापौर अनिल भोसले, भारत सुरक्षा मंच के संयोजक जगदीश वाढे सहित हजारों लोगों ने शिरकत की। चूंकि जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू की है और रैली निकालने की विधिवत अनुमति भी प्रशासन द्वारा नहीं दी गई थी इसके बावजूद भी भाजपा के बड़े नेताओं के संरक्षण में रैली निकली और बिना अनुमति निकली और 4 किलोमीटर पैदल चलकर सीएए के समर्थन में ज्ञापन भी दिया गया।

सीएए के समर्थन में भारत सुरक्षा मंच ने बिना अनुमति के निकाली रैली, सांसद नंदकुमार सिंह एवं पूर्व मंत्री सहित 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | New India Times

इस बगैर अनुमति के निकाली गई रैली पर युवा कांग्रेस नेता नूरुद्दीन हमीदुद्दीन क़ाज़ी और शाह चमन वली सामाजिक संगठन बुरहानपुर के अध्यक्ष सैयद इसहाक अली ने अनेक लोगों के हस्ताक्षर के साथ अपनी आपत्ति पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बिना अनुमति के रैली निकालने वालों पर भारतीय विधान के अनुसार कार्यवाही करने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्री रघुवंशी ने भी नहले पे दहला मारते हुए बगैर अनुमति रैली निकालने और माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी दे दिया।

सीएए के समर्थन में भारत सुरक्षा मंच ने बिना अनुमति के निकाली रैली, सांसद नंदकुमार सिंह एवं पूर्व मंत्री सहित 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | New India Times

ज्ञापन देते समय हाजी इकराम अंसारी गब्बू सेठ, नफीस मंशा खान, इस्माइल अंसारी आलम सेठ, एडवोकेट उबेद शेख, दिनेश शर्मा, अब्दुल्लाह अंसारी, प्रिंस इकबाल मीर, एडवोकेट राजेश कोरा वाला, अजय उदासीन, अकील औलिया, कमलेश शाह, फहीम हाशमी, मुशर्रफ खान, एडवोकेट हनीफ उर्फ हन्नू आदि मौजूद थे। कांग्रेसी नेताओं द्वारा ली गई आपत्ति का नतीजा यह निकला कि बिना अनुमति रैली निकालने के मामले में भारत सुरक्षा मंच के संयोजक जगदीश वाढे, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस दीदी, पूर्व विधायक नेपानगर मंजू दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व महापौर अतुल पटेल, फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल सहित 300 लोगों पर थाना सिटी कोतवाली बुरहानपुर में मामला दर्ज किया गया। इस प्रकार सीएए को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासत का दौर चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version