फेसबुक पर महिला मित्र बनाकर तीस लाख रूपये ठगने वाले इंजीनियर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

फेसबुक पर महिला मित्र बनाकर तीस लाख रूपये ठगने वाले इंजीनियर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार | New India Times

क्राइम ब्रांच भोपाल ने फेसबुक पर महिला मित्र बनाकर महिला से लगभग 30 लाख रूपये हड़पने वाले इंजीनियर अजय कुमार गालर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अजय गालर द्वारा फेसबुक पर दिल्ली निवासी 25 वर्षीय युवती को फ्रेन्ड रिक्वेस्ट जून 2012 में भेजी और रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने पर स्वयं को डॉक्टर बताया तथा दिल्ली, जयपुर तथा भोपाल के एम्स में नौकरी करना बताकर स्वयं को अविवाहित बताया। फेसबुक पर अपनी फोटो के स्थान पर दूसरे हैंडसम लड़के की फोटो लगायी थी। धीरे-धीरे युवती से चेटिंग करके इमोशनल ब्लेकमेल किया तथा पारिवारिक परेशानी बताकर 2017 से 2019 के बीच करीब 25 लाख रूपये युवती से ठग लिये।

इस पूरे मामले में दिलचस्प पहलू यह है कि लड़की द्वारा जब युवक के परिवारजन से फोन पर बात करने को कहा जाता था तो अजय गालर द्वारा अपने मोबाइल पर वॉइस चेंजिग एप के माध्यम से युवती से स्वयं अपनी माँ, बहन, भाभी तथा स्वयं के पिताजी की आवाज में स्वयं ही बात कर लेता था तथा युवती को यह भरोसा दिलाने में कामयाब हो गया था कि उसके परिवारजन द्वारा भी युवती को पसंद किया जा रहा है तथा देर सबेर युवती की शादी डॉक्टर से हो जाएगी। धीरे-धीरे करके आरोपी ने जब 30 लाख रूपये प्राप्त कर लिए तो उसने युवती से दूरी बना ली। युवती चित्रकार है तथा उसके पिताजी की दिल्ली में फेक्ट्री है। जब आरोपी युवक द्वारा दूरी बना ली गयी तो युवती डिप्रेशन में आ गयी तथा परिवार द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपने परिवारजनों को धोखाधड़ी की पूरी जानकारी दी। युवती के पिता उसे साथ लेकर भोपाल आये तथा क्राइम ब्रांच में सूचना दी। योजना के तहत आरोपी को डी0बी0 मॉल बुलाकर युवती से बातचीत करायी गयी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 419, 420, 506 भादवि तथा 66डी आइटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा आरकेडीएफ कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन से बी0इ0 की डिग्री प्राप्त की गयी है तथा उसके पिताजी इटारसी में काश्तकार हैं। आरोपी द्वारा महिला कल्याण से संबंधित एक एनजीओ भी संचालित किया जाता है।

आरोपी का विवरण
01. अजय कुमार गालर पिता सुबोध कुमार गालर, उम्र- 25 साल, नि0- ग्राम चांदौन, तहसील- इटारसी, जिला होशंगाबाद – इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन)।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version