अमेरिका के राष्ट्रपति के खिलाफ झांसी हुआ विरोध-प्रदर्शन, ईरानी जर्नल क़ासिम सुलेमानी की शहादत को याद कर बच्चों ने भी बहाए आंसू | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

अमेरिका के राष्ट्रपति के खिलाफ झांसी हुआ विरोध-प्रदर्शन, ईरानी जर्नल क़ासिम सुलेमानी की शहादत को याद कर बच्चों ने भी बहाए आंसू | New India Times

झांसी शहर में शिया मस्जिद मदारस-ए-इमामत से बच्चों ने अमेरिका के तानाशाह डोनाल्ड ट्रम्प के ख़िलाफ़ बड़ों और बच्चों जिसमें सैय्यद अकबर आब्दी 2 साल का बच्चा भी शामिल था ने एहतिजाज दर्ज कराया। अमेरिका के राष्ट्रपति के खिलाफ झांसी हुआ विरोध-प्रदर्शन, ईरानी जर्नल क़ासिम सुलेमानी की शहादत को याद कर बच्चों ने भी बहाए आंसू | New India Times

शहीद जर्नल क़ासिम सुलेमानी के कातिलों पर लानत करते हुए और आँखों में आँसू लिए मासूम बच्चों ने शहीद जर्नल क़ासिम सुलेमानी की शहादत को याद कर अमेरिका को नेस्तनाबूद करने की दुआ मांगी। इस दौरान बच्चों में भी अजीब जज़्बा दिखाई दिया। बच्चों के विरोध से यह स्पष्ट हो रहा था कि अमेरिका की इस नापाक हरकत को बच्चे भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अमेरिका के ख़िलाफ़ मुर्दाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज रहा था। हर बच्चे की ज़ुबान पर बस एक ही नारा था अमेरिका मुर्दाबाद, वहीं, वहीं ईरान जिन्दाबाद और हिन्दुस्तान ज़िन्दाबाद के नारे भी गूंज रहे थे। इन नारों से बच्चे अपनी वतन परस्ती और अपने मज़हब की मौजूदगी दिखाते हुए बच्चों ने हाथों में शहीद जर्नल क़ासिम मरहूम के पोस्टर लेकर पैदल मार्च कर अमेरिका की खुल कर विरोध की।

अमेरिका के राष्ट्रपति के खिलाफ झांसी हुआ विरोध-प्रदर्शन, ईरानी जर्नल क़ासिम सुलेमानी की शहादत को याद कर बच्चों ने भी बहाए आंसू | New India Times

शाहिद जर्नल क़ासिम की शहादत को लेकर भीगी आँखों से विरोध कर के दुनिया को बच्चों ने साबित कर रहे है कि ईरान अकेला नहीं हम बच्चे बराबर से ईरान के साथ हैं। वहीं ईरान और हिंदुस्तान ज़िन्दाबाद के नारे लगते हुए अमेरिका मुर्दाबाद के नारों के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चेतवानी देते हुए कहा कि हमको भूल कर कमज़ोर न समझें, जब ज़ुल्म को मैयार बना लेते हैं तो हम उन्हीं अश्कों को तलवार बना लेते हैं। वहीं लबबैक या हुसैन के नारों के साथ बच्चे डटे रहे। वहीं देखा जाए तो दुनिया में शिया मुस्लमान कहीं पर भी हों शहादत से बिल्कुल नहीं डरते क्योंकी शियों को शहादत विरासत में मिली है और कर्बला जैसी कुर्बानी हमारा उधारण है। वहीं बच्चों ने अमेरिका मुर्दाबाद, डोनाल्ड ट्रम्प मुर्दाबाद के नारों के साथ अपना रोष व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version