सांसद अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने किया अपने संसदीय क्षेत्र का तूफ़ानी दौरा, ठंड से बचाने के लिए गरीबों में बांटे कंबल | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

सांसद अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने किया अपने संसदीय क्षेत्र का तूफ़ानी दौरा, ठंड से बचाने के लिए गरीबों में बांटे कंबल | New India Times

ललितपुर संसदीय श्रेत्र के सांसद पं श्री अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने ललितपुर जिले का तूफानी दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए साथ ही गरीबों को ठंड से बचाने के लिए उनमें कंबल वितरण की।

सांसद अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने किया अपने संसदीय क्षेत्र का तूफ़ानी दौरा, ठंड से बचाने के लिए गरीबों में बांटे कंबल | New India Times

सांसद श्री अनुराग शर्मा जी संसद सत्र में शामिल होने के बाद जैसे ही झांसी आये तो एक तरफ उनके परिवारी जन उनका इंतजार कर रहे थे तो दूसरी ओर राजनैतिक और सामाजिक क्रियाकलापों की वजह से उनका व्यावसायिक गतिविधियों से दूर रहने के कारण बैधनाथ प्राणदा कंपनी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उनके इंतजार में थे और उनको व्यावसायिक समस्याओं के बारे में चर्चा करने के लिए बेताब थे लेकिन आम जनता की सेवा और कल्याणकारी कार्य करने के जुनूनी अनुराग शर्मा ने आते ही अपने परिवारीजन और बैधनाथ के अधिकारियों की मिलकर चर्चा करने की अपेक्षाओं की पूर्ति करने के बजाये सीधे अपने दल बल के साथ ललितपुर जिले की ओर कूच कर गये और तूफानी दौरा के दौरान लगातार आमजनता की समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहे। तालबेहट में तहसील दिवस के दौरान श्रेत्र वासियों की समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश मौके पर ही दिये एवं भुचेरा स्थित गौशाला को पुनः व्यवस्थित कर चारे पानी की उपलब्धता के निर्देश दिये तथा अपनी ओर से भी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत सांसद जी ने गरीबों और बेसहारों को स्वयं कंबल वितरित किये।

सांसद अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने किया अपने संसदीय क्षेत्र का तूफ़ानी दौरा, ठंड से बचाने के लिए गरीबों में बांटे कंबल | New India Times

ज्ञात हो पिछले एक माह से माननीय सांसद जी के सौजन्य से झांसी ललितपुर श्रेत्र में कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरण का कार्य किया जा रहा है। सांसद जी बार कस्बे में अटल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट प्रीमियर लीग का समापन मुख्य अतिथि के रूप में किया और अपने संबोधन में शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए खेलकूद के आयोजन की उपयोगिता के बारे में सरलता से समझाया। सांसद जी के दौरे से ललितपुर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गयी और लोगों ने जी भर के जिंदाबाद के नारे लगाये। वहीं सांसद जी ने हर कस्बे और गांव में भ्रमण के दौरान नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को विस्तार से बताया तथा स्वच्छता के लिए जागरूक किया।

सांसद जी के भ्रमण के दौरान उनके साथ श्रम सेवा योजना राज्यमंत्री माननीय मनोहर लाल, पंत सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, रमेश लोधी, श्रीमती कृष्णा सिंह, अजय पटैरिया, गंधर्व सिंह लोधी, अतुल अग्रवाल, दीपक व्यास, मनीष दीक्षित, दीपक कुमार त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, राजा देवेश तिवारी, अनुज नीखरा, पवन शुक्ला, सोहन मोदी दिनेश वर्मा, मुकेश ठेकेदार, विक्रम सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version