अरहर के खेत 55 बर्षीय महिला की खून में लथपथ मिली लाश | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:अरहर के खेत 55 बर्षीय महिला की खून में लथपथ मिली लाश | New India Times

पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के बघाई में एक अरहर की खेत में एक महिला की लाश बरामद हुई है जिसकी कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या की गई है।

अरहर के खेत 55 बर्षीय महिला की खून में लथपथ मिली लाश | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को एक 55 बर्षीय महिला का शव अरहर की झाड़ियों में खून से सना हुआ मिला है। पुलिस कत्ल की वजह और कातिलों का सुराग लगाने में लगी हुई है। पन्ना पुलिस डॉग स्कॉड की भी मदद ले रही है। पन्ना पवई थाना से महज 6 किलोमीटर दूर बधाई मोड़ निवासी कुसुम बाई की उसी के अरहर के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई तो थाना प्रभारी एसपी शुक्ला दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इस हत्या के तह तक पहुचने के लिए एफ.एस.एल. और डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया है। मृतिका की हत्या किन लोगों ने की है और किन कारणों से की है यह समाचार लिखे जाने तक पता नहीं पाया था हालांकि मीडिया कर्मियों को थाना प्रभारी पवई एस पी सुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version