गठ्ठर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचे लोग | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

गठ्ठर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचे लोग | New India Times

रायबरेली जिला के चौधराइन के पुरवा के पास गट्ठर से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। पिकअप खीरों की तरफ जा रही थी इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। चालक तेज रफ्तार में पिकअप लेकर जा रहा था कि चौधराईन का पुरवा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसमें पिकअप चालक रामु त्रिवेदी घायल हो गया जिसे राहगीरों की मददत से स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में राहगीर बाल-बाल बच गए। साइकिल से सचिन अपनी मौसी को लेकर अपने गांव भागी खेड़ा जारहा था जो बाल-बाल बच गया। वहीं पिकअप मोटरसाइकिल के ऊपर जा पलटी मोटरसाइकिल चालक प्रकाश तिवारी पुत्र अनिरुद्ध तिवारी बाल-बाल बच गया। पिकअप तेज रफ्तार पिकआप चौधराइन का पुरवा के पास बीच सड़क पलट गई। वही कई राहगीर भी बाल-बाल बचे। इस दौरान सामने और पीछे से अन्य बड़े वाहन भी आ रहे थे। यदि इस दौरान इन वाहनों की टक्कर पिकअप से होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version