पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह ने केन्द्रीय जेल ग्वालियर स्थित सुरभि गौशाला एवं जेल परिसर का किया औचक निरीक्षण | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह ने केन्द्रीय जेल ग्वालियर स्थित सुरभि गौशाला एवं जेल परिसर का किया औचक निरीक्षण | New India Times

प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने मंगलवार को केन्द्रीय जेल ग्वालियर स्थित सुरभि गौशाला एवं जेल परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने सुरभि गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थायें अच्छी पाई गई एवं सुरभि गौशाला की कार्य व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 10 लाख रूपए की राशि का चैक प्रदान किया। इसके पश्चात पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह ने जेल के अंदर बैरिकों, पाठशाला एवं जेल अस्पताल का निरीक्षण कर बंदियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू, उप जेल अधीक्षक (प्रशासन) श्री प्रभात कुमार, सहायक जेल अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार शुक्ल व श्री महावीर सिंह बघेल, शिक्षिका श्रीमती वंदना दीक्षित, शिक्षक श्री अशोक गुर्जर एवं जेल के समस्त अधिकारी-कर्मचारी तथा बंदी उपस्थित थे। प्रभात कुमार, सहायक जेल अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार शुक्ल व श्री महावीर सिंह बघेल, शिक्षिका श्रीमती वंदना दीक्षित, शिक्षक श्री अशोक गुर्जर एवं जेल के समस्त अधिकारी-कर्मचारी तथा बंदी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version