मोबाइल दिखाने के बहाने एक युवक ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी युवक गिरफ्तार | New India Times

अमीन शाह, अमरावती (महाराष्ट्र), NIT:

मोबाइल दिखाने के बहाने एक युवक ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी युवक गिरफ्तार | New India Times

देश में महिलाओं एवं बच्चियों के लैंगिक अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हवस के पुजारी कहीं लड़कियों के साथ गैंग रेप कर रहे तो शैतान सिफत वहशी मासूम छोटी बच्चियों को हवस का शिकार बना रहे हैं। ताज़ा मामला महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय युवक ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को ही हवस का शिकार बना डाला।

अमरावती जिले के धामणगांव में सोमवार को एक युवक ने एक छात्रा को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। यह घटना अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि आज फिर उसी गांव के निवासी नागेश नंदलाल कुरील 21 वर्ष ने अपने पडोस में रहने वाली एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर बुलाया और उसे अपने हवस का शिकार बना डाला। ये बात मासूम ने अपने माता-पिता को बताई। परिजनों की शिकायत पर दत्तापुर पुलिस ने आरोपी नागेश को गिरफतर कर उसके खिलाफ धारा 376, 377 व बाल लैंगिक अत्याचार की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version