डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या शिक्षण संस्थान द्वारा लहरपुर क्षेत्र के हाई स्कूल इंटर व स्नातक के छात्रों को जागरूक करने के लिए किया गया एक कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या शिक्षण संस्थान द्वारा लहरपुर क्षेत्र के हाई स्कूल इंटर व स्नातक के छात्रों को जागरूक करने के लिए किया गया एक कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या शिक्षण संस्थान द्वारा लहरपुर क्षेत्र के हाई स्कूल इंटर व स्नातक के छात्रों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मोहल्ला शेख टोला में लहरपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित किये गये कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी ने बताया की हाई स्कूल व इंटर के छात्र किस तरह ज्यादा से ज्यादा अंक अर्जित कर सकें और परीक्षा में पूर्ण रूप से कामयाब हो सकें इसके लिए हमें निरंतर अभ्यास करते रहना है और कम से कम रोज विद्यालय में जो पढ़ाया गया उसे हमें रिवीजन करने के साथ-साथ लिखने की भी आदत डालनी होगी और हमें नोट्स तैयार करने होंगे और स्वयं उसे 2 से 3 घंटे बैठकर लिखना होगा तभी हम यूपी टॉप जिला टॉप व तहसील में सर्वोच्च अंक अर्जित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी छात्र को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ व अंग्रेजी में कोई दिक्कत आ रही है तो वह सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संस्था पर आकर अध्ययन कर सकता है और अगर उसे स्टेशनरी बुक तथा नोट्स की दिक्कत है तो वह आकर संस्था से प्राप्त कर सकता है।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या शिक्षण संस्थान द्वारा लहरपुर क्षेत्र के हाई स्कूल इंटर व स्नातक के छात्रों को जागरूक करने के लिए किया गया एक कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में सैकड़ों की तादात में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद सलीम अंसारी, मास्टर अफसर अली, चंदन सर, शकील अहमद शेख, आजाद अफरोज जहां पूनम मिश्रा, सफिया सैफ, पिंकी मिश्रा, अरशद अहमद समेत विद्यालय प्रबंध समिति व संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version