सगी भांजी को अपने हवस का शिकार बनाने वाले वहशी मामा को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष सश्रम कारावास की सज़ा | New India Times

अमीन शाह, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT:

सगी भांजी को अपने हवस का शिकार बनाने वाले वहशी मामा को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष सश्रम कारावास की सज़ा | New India Times

खामगाव तहसील के एक गांव में एक मामा ने अपनी सगी भांजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया था जिससे वह गर्भवती हो गई थी और उसने एक लड़की को जन्म दिया था। इस मामले में सोमवार को आरोपी मामा को न्यायालय ने दस वर्ष सश्रम कारावास और दो हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक खामगांव तहसील के एक गांव में 4 मई 2015 को एक मामा द्वारा अपनी भांजी को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाये जाने के मामले मे पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी मामा के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी का डीएनए टेस्ट भी करवाया था। इसमे बचे का पिता उसी के होने की बात भी सामने आई थी। इस मामले में 13 गवाहों के बयान लिये गये थे। इस मामले मे न्यायधीश आर.डी. देशपांडे ने आरोपी को दस साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में सरकारी वकील वसंत भटकर और एडवोकेट आपटे ने पैरवी की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version