संस्था बैतूलमाल द्वारा 28 वां मुख्यमंत्री सामूहिक निकाह योजना में 21 जोड़ों का निकाह हुआ संपन्न | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संस्था बैतूलमाल द्वारा 28 वां मुख्यमंत्री सामूहिक निकाह योजना में 21 जोड़ों का निकाह हुआ संपन्न | New India Times

सेक्यूलर संस्था बैतूलमाल सोसायटी बुरहानपुर के अध्यक्ष रियाज़ फारूक खोकर ने बताया कि बैतूलमाल संस्था बुरहानपुर के तत्वाधान में आयोजित 28 वाँ सामूहिक विवाह खैराती बाजार स्कूल, बुरहानपुर में सांसद नंदू कुमार सिंह चौहान, विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, महापौर अनिल भाऊ भोसले, मध्य प्रदेश राज्य पावर लूम बुनकर सहकारी संघ मर्यादित बुरहानपुर के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल सहित मोमिन जमात बुरहानपुर के उपाध्यक्ष हाजी आरिफ अलीग एवं गणमान्य नागरिक गणों की उपस्थित 21 जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ । सभी मौजूद गणमान्य अतिथियों ने सभी नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद देकर बधाई दी।
सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने संस्था के संयोजक मोहम्मद सादिक जहाज वाला की खुले दिल से प्रशंसा कर उन्हें ऐसे आयोजनों के लिए बधाई दी।
संस्था अध्यक्ष रियाज फारूक खोकर ने बताया कि संस्था द्वारा 29 वें सामूहिक विवाह का आयोजन इंशा अल्लाह 11 अप्रैल 2020 को होगा।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य हाजी अब्दुल रशीद खान मुंबई वाले, उप संयोजक मोहम्मद फहाद जहाज वाला, डाक्टर लारेब एजाज़, हिदायत उल्ला लल्लू भाई ज़ैनाबाद, अकरम पठान, हारुण भाई जलेबी वाला, शेख शकील कुरेशी, मोहम्मद राशिद, शेख मुस्ताक, अब्दुल वसीम, शरीफ शालीमार, रफीक टेलर, अत्ताउल्लाह खान, शहजाद नूर, फरीद अंसारी एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित थे। खुतबा- ए-निकाह एवं दुआ हजरत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी ने संपन्न कराया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version