अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर में आज रविवार को संतमत-सत्संग की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह ने किया जबकि मंच संचालन प्रवीण कुमार राणा ने किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 14, 15 एवं 16 मार्च 2020 को अखिल भारतीय संतमत सत्संग का वार्षिक महाधिवेशन कहलगांव में होना तय हुआ है।

इस कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए सत्संग प्रेमियों ने एकजुट होकर सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए नगर पंचायत कहलगांव में सहयोग हेतु एक टीम का भी गठन किया गया। इस टीम में राजेंद्र प्रसाद महतो, प्रवीण कुमार राणा, डॉ विजय मंडल, जयप्रकाश सिंह, बद्री प्रसाद मंडल, भरत कुमार रुंगटा, रामजी पासवान, विपिन मंडल, अशोक सरसहाय, कामेश्वर रजक, रियन, सत्यनारायण यादव, जगदीश यादव, रामबालक तांती, गणेश चंद्र सिंह, प्रमोद कुमार यादव, जितेंद्र मंडल, गोपाल भगत, नीरज कुमार, अर्जुन प्रसाद राम के नाम का चयन किया गया। यह टीम नगर पंचायत में भ्रमण कर प्रचार- प्रसार करेगी एवं सहयोग करने की अपील भी करेगी।
आज की बैठक में उपरोक्त के अलावा बॉसुकी नाथ यादव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, नरेश कुमार सुमन, अमीन मंडल, दयानंद मंडल, अर्जुन प्रसाद मंडल, विनोद सिन्हा, प्रवेश यादव, सुभाष प्रसाद मंडल, अंजनी कुमार, दुर्गानंद, जयप्रकाश महलदार, मनोज कुमार सिंह, गणेश प्रसाद, विश्वजीत चौरसिया, धनंजय कुमार, के अलावे सैकड़ों सत्संग प्रेमी उपस्थित हुए।
