10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का कैबिनेट मंंत्री हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का कैबिनेट मंंत्री हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

देवरी में विकास की इबारत लिखी जाएगी क्योंकि कमलनाथ सरकार है, पिछले 5 साल पहले मेरे मन में बहुत पीड़ा हुआ करती थी क्योंकि देवरी क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं मेरे मन में होती थीं जिसे पुरानी सरकार के सामने रखते थे परंतु विपक्ष का विधायक होने के कारण समस्याएं हल नहीं हो पाती थीं। अब अपनी सरकार है, 5 साल आपके बीच में जो भी विकास की बातें हो आप मेरे सामने रख सकते हैं, आप भी विकास के बारे में सोचिए कि किस प्रकार से देवरी का विकास हो सकता है। सरकार नगर सरकार लेकर आ रही है जिसमें वार्ड मोहल्लों में होने वाली समस्याओं का हल वार्ड में ही होगा, यह हमारी सरकार बहुत जल्दी करने वाली है। भाजपा के छोटे-छोटे नेता जिनके पास चाय पीने के पैसा नहीं हुआ करते थे वह स्कॉर्पियो में घूमते थे क्योंकि उन्हीं के पास मध्यान भोजन, उन्हीं के पास राशन की दुकान हुआ करती थी लेकिन अब उनके कारोबार बंद होते जा रहे हैं।

10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का कैबिनेट मंंत्री हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

कमलनाथ की सरकार गरीबों को राहत देने का काम कर रही है। वह समय सीमा में अपने वचन को निभाने के लिए संकल्पित है। पिछली सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए काम नहीं किए और सरकार गिरा देने के सपने देख रहे हैं, वह सपने देखना बंद कर दें क्योंकि यह सरकार गिरने वाली नहीं है बल्कि अपने पूरे 5 साल का कार्यकाल पूर्ण करेगी, उक्त बातें देवरी विकासखण्ड के ग्राम झुनकू अंतर्गत धर्मशाला का शिलान्यास कार्यक्रम में कही। मुस्लिम समुदाय को समर्पित यह धर्मशाला 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित होनी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version