पुलिस महानिरीक्षक सागर एवं पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से नये रूप में 'पिंक निर्भया मोबाइल' को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना | New India Times

संदीप शुक्ला, सागर/भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस महानिरीक्षक सागर एवं पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से नये रूप में 'पिंक निर्भया मोबाइल' को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना | New India Times

महिलाओं की सुरक्षा सुदृढ बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास किया जाता रहा है, इसी तारतम्य में शनिवार को सागर में चलने वाली निर्भया मोबाइल को नए रूप में एवं अतिरिक्त महिला पुलिस स्टाफ प्रदाय कर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री सतीश सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस कंट्रोल रूम से रवाना किया गया। निर्भया मोबाइल लगातार दिन में सुबह 8:00 से रात्रि 9:00 तक फील्ड में रहकर भ्रमण करेगी। इस निर्भया मोबाईल में वाहन चालक भी महिला कर्मचारी को बनाया गया है। भ्रमण के दौरान स्कूल, काॅलेज, कोचिंग संस्थान खुलने एवं बंद होने के समय तथा अधिकांश उन स्थानों पर भ्रमण करेगी जहां पर महिलाओं का आवागमन अधिकतम होता है। इस दौरान निर्भया मोबाइल छात्राओं एवं महिलाओं से संपर्क कर उनका फीडबैक लेंगे तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जन चौपाल भी आयोजित कराएंगे जिससे उनकी समस्याओं को समझा जा सके एवं दूर किया जा सके। निर्भया मोबाइल में सतत सम्पर्क कन्ट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बनाये रखने हेतु वायरलैस सेट लगाया गया है इसके अतिरिक्त एक मोबाईल फोन भी इसमे रखा गया है जिससे महिलाओं एंव बालिकाओ को यदि सीधे संपर्क करना हो तो इस नम्बर पर बात कर किसी भी विपरीत परिस्थितियों में सहायता हेतु बुला सकती है। मोबाईल नंबर 9479997555 पर कोई भी महिला या बच्ची पुलिस सहायता के लिए निर्भया मोबाईल को सम्पर्क कर सकती है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अगले चरण में निर्भया मोबाईल में सीसीटीवी केमरा भी लगाया जाएगा जिससे असामाजिक तत्वों पर नज़र रखी जा सके।

इसके साथ ही शहर में चलने वाली 3 शक्ति मोबाइल में भी महिला स्टाफ बढ़ाकर एंव उनके भ्रमण का क्षेत्र निश्चित कर रवाना किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा निर्भया एंव शक्ति मोबाइल में लगे स्टाफ को निर्देश दिए एंव विभिन्न तरीके भी बताए कैसे हमे महिलाओं की सुरक्षा शुनिश्चित करनी है।प्रत्येक शक्ति मोबाइल के पास भी संचार हेतु वायरलैस सेट दिया गया है जिससे वह लगातार कंट्रोल रूम से संपर्क में बनी रहे एंव वरिस्ठ अधिकारियो के निर्देशो क त्वरित पालन कर सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version