धौलपुर पुलिस ने प्रतिबंधित चम्बल बजरी निकासी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टरों को किया जब्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने प्रतिबंधित चम्बल बजरी निकासी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टरों को किया जब्त | New India Times

धौलपुर पुलिस ने प्रतिबंधित चम्बल बजरी की निकासी पर रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करते हुए चम्बल बजरी से भरे 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि प्रतिबंधित चम्बल बजरी की अवैध निकासी की रोकथाम के लिए धौलपुर पुलिस लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है, जिससे बजरी माफिया में हडकंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आज दिनांक 04.01.2020 को थानाधिकारी थाना सैंपऊ श्री अनूप चौधरी उप निरीक्षक के नेतृत्व में गश्त के दौरान अवैध चम्बल बजरी परिवहन पर कार्यवाही करते हुए अवैध चम्बल बजरी से भरे हुए 03 ट्रैक्टरों को जब्त किया किया हैं। थाना सैंपऊ पुलिस ने भरतपुर रोड सालेपुर से एक ट्रैक्टर नम्बर up-80 डीजेड 4712 टैक्ट्रर मय ट्रॉली, बरखंडी हनुमान मंदिर सालेपुर से बिना नम्बरी एर मैसी 241 टैक्ट्रर मय ट्रॉली व पार्वती नदी तसीमों रोड से बिना नम्बरी एक महेन्द्रा 575 टैक्ट्रर मय ट्रॉली को जब्त किया है। इसी प्रकार थानाधिकारी थाना बसईडांग श्री कैलाश गुर्जर उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं वन पाल श्री विजेन्द्र सिंह मय टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध चम्बल बजरी परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टरों को अलग-अलग स्थानों से जब्त किया है। थाना बसईडांग पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित चम्बल बजरी से भरे हुए दो ट्रैक्टर रायता खार मोड से बिना नम्बरी ट्रैक्टर सोनालिका मय ट्रॉली व ट्रैक्टर बिना नम्बरी फार्म ट्रैक मय ट्रॉली के जब्त किया है। उक्त सभी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 394 व 29/51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं 41, 42. फॉरेस्ट अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर अनुसंधान कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिला पुलिस लगातार अवैध चम्बल बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। प्रतिबंधित चम्बल बजरी परिवहन करने वालो के विरुद्ध कोई कोताई नहीं बरती जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version