अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इक़बाल मैदान से आज जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून के नेतृत्व में भोपाल के इक़बाल मैदान से डोर टू डोर NRC, CAA विरोध में हस्ताक्षर अभियान चला कर दुकान-दुकान घर-घर जाकर विरोध फार्म पर सहमति से हस्ताक्षर करवाए। 
हाजी इमरान ने NIT सावांददाता से बात करते हुऐ बताया कि जमीअत उलमा का यह हस्ताक्षर अभियान शांतपूर्वक ढंग से चलाया जा रहा है, जिसमें हर धर्म, वर्ग से एनआरसी-सीएए के विरोध में समर्थन लिया जा रहा है। लाखों की संख्या में हस्ताक्षर होने तक अभियान चलाया जाएगा, उसके पश्चात हस्ताक्षर प्रतिलिपि ज्ञापन के साथ राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को भेजा जाएगा ताकि इस काले क़ानून को वापस लिया जा सके।

आगे उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सरकारें आमजन के मतदान से बनती हैं और बिगड़ती हैं, तो सत्ता में बैठी सरकारों को भी चाहिए कि वह हिन्दुस्तनियों की भावनाओं का ख्याल रखें। इस वक्त करोड़ों हिंदुस्तानी इस काले कानून के विरोध में सड़कों पर हैं और यह उनका मत है कि इस काले क़ानून को वापस लिया जाए और 135 करोड़ हिन्दुस्तनियों की भावनाओं का ख्याल रखा जाए। इस मौके पर मोहम्मद कलीम एडवोकेट, हाफिज ईस्माइल बैग, मुजाहिद मोहम्मद खान, मुफ्ती मोहम्मद राफे, मोहम्मद यासिर, हनीफ अय्यूबी, मौलाना सउफुर रेहमान आगा आदि लोग मौजूद रहे।
