राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

थाना प्रभारी आर एस ठाकुर के निर्देशन में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों, मालयान में सवारी ढोने एवं ओवर लोडिंग वाहनों, नाबालिग वाहन चालकों, बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए गाड़ी चलाने वाले, ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

उपनिरीक्षक टेकाम ने शुक्रवार को नेशनल बीना तिराहा के आगे चालानी कार्रवाई की। जिसमें 7 वाहनों पर कार्रवाई शुल्क वसूल किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक टेकाम, प्रधान आरक्षक चौबे, आरक्षक नरसिंह, निशांत शर्मा उपस्थित थे।
