मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनांतर्गत देवरी में आयोजित शिविर सम्पन्न | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनांतर्गत देवरी में आयोजित शिविर सम्पन्न | New India Times

शुक्रवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में युवा उद्यमी योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उद्यमिता विकास केन्द्र म.प्र. (सेडमैप) द्वारा आयोजित कार्यशाला में 74 युवाओं ने भाग लिया।

शा. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमलता रिछारिया ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में केरियर बनाने के लिए उद्योग विभाग की योजनाओं का लाभ उठायें। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सागर के सहायक प्रबंधक के.बी. पटेल ने विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी साथ ही युवाओं द्वारा किये गये प्रश्नों के उत्तर दिये। बैंक ऑफ बडौदा देवरी के शाखा प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने व्यवसाय में बैंक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुये बताया कि बैंको से ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय प्रारंभ करें व नियमित किश्त की अदायेगी करें तथा व्यवसाय को और बढ़ाने के लिए बैंको से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
सेडमैप के जिला समन्वयक एन.एस.तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में शासकीय एवं अशासकीय सेवा प्राप्त होना सभी को संभव नहीं है, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुये स्वयं का रोजगार स्थापित करें जिससे कि हमें तो रोजगार प्राप्त होगा ही अन्य बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार प्रदाय करने में सहायक होंगे। देवरी विकास खण्ड में उद्योग एवं सेवा उद्योग स्थापनार्थ बहुत संभावनाएँ हैं जिसमें फुड प्रोसेसिंग, आटा मिल, दाल मिल, बेसन मिल, मसाला निर्माण, पेपर बैग निर्माण, इलेक्ट्रिशियन मोटर बाइंडिंग, फ्रिज रिपेरिंग, बुटिक, ब्यूटीपार्लर, लेडीज बैग निर्माण, पेवर्स ब्लॉक, आदि। सभी युवा साथियों को आवेदन प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. ए.के. नेमा सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version