बिहार सरकार को लगा झटका, बाहुवली विधायक अनंत सिंह पर से सुप्रीम कोर्ट ने हटाया सीसीए | New India Times

अतिश दीपंकर ,पटना (बिहार ), NIT; बिहार सरकार को लगा झटका, बाहुवली विधायक अनंत सिंह पर से सुप्रीम कोर्ट ने हटाया सीसीए | New India Times​बिहार मोकामा के बाहुवली विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए उन पर सीसीए हटा दिया है। इस फैसले से जहां बिहार सरकार को झटका लगा है वहीं बीजेपी ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष ठीक से नहीं रखा। बीजेपी प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर का कहना है कि ,अगर सरकार ठीक से पक्ष रखती तो अनंत पर से CCA नहीं हटता। वहीं आर जे डी नेता अनंत सिंह यादव का मानना है कि, सरकार को फिर से कोर्ट जाना चाहिए। हालांकि इस पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह का कहना है कि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर वह कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकते। वहीं इस फैसले से अनंत सिंह के समर्थकों में उत्साह दिखाई दे रहा है।बिहार सरकार को लगा झटका, बाहुवली विधायक अनंत सिंह पर से सुप्रीम कोर्ट ने हटाया सीसीए | New India Times​एसएसपी मन्नु महाराज की अनंत सिंह पर सीसीए लगाने की अनुशंसा की थी। वह पिछले साल बाढ़ में एक हत्या के मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार किए थे। हलांकि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से नेताओं में खलबली मची हुई है।
अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि, इस फैसले के बाद बिहार का राजनीतिक माहौल कैसा होता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version