देवरी में चेकिंग के दौरान ओवरलोड तीन वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में चेकिंग के दौरान ओवरलोड तीन वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

देवरी पुलिस ने तीन ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना परिसर में खड़ा करवा लिया है।

देवरी में चेकिंग के दौरान ओवरलोड तीन वाहनों पर पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी देवरी आर एस ठाकुर के निर्देशन पर बीना तिराहा पर वाहन चेकिंग लगाई गई थी जहां दो रेत एवं एक गिट्टी से भरे डम्पर जो ओवरलोड थे को जप्त कर थाना ले जाया गया। MP 15 MA 1095, MP 32 MA 0301 रेत भरे दो डंपर एवं MP 15 G 3723 गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर को जप्त कर पुलिस सुरक्षा में थाना परिसर में रखा गया है।

इस कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक लखन राज, उपनिरीक्षक धर्मेंन्द यादव, आरक्षक घनश्याम सेन सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version