राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एआईसी कैंप देवरी में सोमवार को लगाया गया। यह कैंप कॉमन सर्विस सेंटर देवरी के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई। फसल जिसमें किसानों को फसल बीमा सीएससी सेंटर पर जाकर करवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया जिसकी अंतिम तिथि 31/12/ 2019 है। इस अवसर पर सजल ताम्रकार, रोहित हर्दया, सचिन ठाकुर, प्रशांत सेन महेश राजपूत, मोनू प्रजापति, सतेंद्र राजपूत, मयंक जैन, एआईसी सागर उपस्थित रहे।
