सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;

भोपाल शहर के बैरागढ़ इलाके में एक बंद मोबाइल दुकान के शटर को तोड कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन्स चोरी कर फरार हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मोबाइल शॉप का शटर उखाड़कर अंदर रखे लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल फोन चुराए हैं। यह घटना बीते सोमवार-मंगलवार की दरम्यिानि रात की है। मंगलवार को दुकान मालिक ने इस मामले की रिपोर्ट बैरागढ़ थाने में दर्ज करवाई है।
बैरागढ़ पुलिस ने मीडिया को बताया कि फरियादी सौरभ गेहवानी पिता रामचंद्र गेहवानी उम्र 25 वर्ष निवासी बैरागढ़, की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरियादी की पीएनबी रोड बैरागढ़ स्थित पवित्र मोबाइल शॉप नामक दुकान है। मंगलवार सुबह जब फरियादी सौरभ अपनी दुकान पहुंचा, तो दुकान के एक शटर को उखड़ा हुआ पाया। जब वह दुकान के अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला।
पुलिस के अनुसार अज्ञात चोरों ने इस चोरी को बीते सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को अंजाम दिया था। फिलहाल चुराए गए सामान की सही कीमत सामने नही आई है, मगर अंदाजा है कि यह कीमत लाखों में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
