धौलपुर के सैंपऊ कस्बे में कई टन अवैध चम्बल बजरी का स्टॉक जब्त, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने कि कार्रवाई, रेता माफिया में मचा हड़कंप | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर के सैंपऊ कस्बे में कई टन अवैध चम्बल बजरी का स्टॉक जब्त, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने कि कार्रवाई, रेता माफिया में मचा हड़कंप | New India Times

धौलपुर के सैंपऊ कस्बे में शुक्रवार को प्रतिबंधित चम्बल बजरी के अवैध स्टॉक पर पुलिस एवं वन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर कई टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त किया है। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में खलबली मच गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से सैंपऊ कस्बे में अवैध चम्बल बजरी के स्टॉक की खबर मिल रही थी जिस पर शुक्रवार को अनूप सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सैंपऊ मय पुलिस जाप्ता एवं श्री इस्लाम खान क्षेत्रीय वन अधिकारी धौलपुर मय टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 27 दिसंबर 2019 को सैंपऊ कस्बे में अवैध चम्बल बजरी के स्टॉक को जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि अवैध चम्बल बजरी स्टॉक की सूचना पर आज थानाधिकारी थाना सैंपऊ एवं वन विभाग धौलपुर की टीम को कस्बा सैंपऊ में बालाजी कान्वेंट स्कूल के बराबर में निर्माणाधीन तिवारी मैरिज होम के परिसर में 12 से 15 घन मीटर बजरी ढेरिया पड़ी हुई मिली जो चंबल नदी से खनन कर लाई गई है। इस पर निर्माणाधीन तिवारी मैरिज होम के मालिक को बुलाया गया लेकिन वो मौके पर नहीं आये जिसका नाम व पता मालुमात कराया गया तो किसी ने नहीं बताया चूंकि मैरिज होम परिसर में स्टॉक के रुप में अवैध चम्बल बजरी को चम्बल नदी घड़ियाल क्षेत्र से चोरी कर करके लाया गया है इसलिए अभियोग संख्या 281/19 धारा 379 आईपीसी व राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 41, 42 एवं राजस्थान वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 51, 52 में थाना सैंपऊ पर दर्ज कर अवैध चम्बल बजरी को जब्त किया गया है और प्रकरण का अनुसंधान एवं मुल्जिमान की पतारसी कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि जिले में इस प्रकार के अवैध चम्बल बजरी के स्टॉक के बारे मे मालुमात करा कर अन्य जगह भी कार्यवाही कराई जावेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version