भक्तों की आस्था के केंद्र हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य हुआ पूरा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

भक्तों की आस्था के केंद्र हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य हुआ पूरा | New India Times

भक्तों की आस्था के केंद्र हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद मंदिर में पवन पुत्र हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा जल यात्रा, शोभा यात्रा तथा श्री राम कथा का कार्यक्रम 18 जनवरी 2020 से 29 जनवरी 2020 तक चलेगा। उक्त जानकारी नगरपालिका सभागार में एक प्रेस वार्ता में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अतुल रस्तोगी ने दी है।

भक्तों की आस्था के केंद्र हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य हुआ पूरा | New India Times

श्री हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अतुल रस्तोगी ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है जो पूर्णता की ओर है मंदिर में राजस्थानी गुलाबी पत्थर का बहुत ही सुंदर कार्य हुआ है। गुलाबी छतरी झरोखा मेहराब जाली रेलिंग की वजह से मंदिर की शोभा देखते ही बनती है। मंदिर में द्वतीय तल पर एक सत्संग भवन तथा प्रथम तल पर एक छोटा सत्संग भवन, पुजारी जी का आवास व भंडार गृह बना है। भूतल पर गर्भ ग्रह परिक्रमा मार्ग व हाल बना हुआ है। अध्यक्ष अतुल रस्तोगी ने बताया कि इस मंदिर के माध्यम से नियमित रूप से धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सुंदरकांड पाठ के कार्यक्रम होते रहेंगे और समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। समय समय पर विद्वान जनों के धार्मिक सामाजिक विषयों पर व्याख्यान होंगे। मंदिर के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकना, टेलीविजन, इंटरनेट, सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत सारी बुराइयां समाज में आ रही हैं इन्हें रोकना ही उद्देश्य है। अध्यक्ष ने बताया कि नए मंदिर बनवाने की अपेक्षा पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाना ज्यादा श्रेष्ठ कार्य होगा। उन्होंने कहा कि सन 1990 से सुरेंद्र नाथ गुप्ता एडवोकेट, जगदीश चंद्र गुप्ता भट्ठा वाले का मार्गदर्शन संरक्षक के रूप में मिलता रहा है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा का भी काफी सहयोग मंदिर को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 18 से 29 जनवरी तक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा, 18 जनवरी को जल यात्रा गोमती के इमलिया घाट से 51 कलश सुहागिन महिलाएं लगाएंगी। जल यात्रा मोहम्मदी के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी। 19 जनवरी को पूजन और पुरोहित और पुजारियों का सम्मान होगा। 20 जनवरी को 9:00 बजे से शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करेगी तथा नगर के प्रमुख मंदिरों में मूर्ति स्पर्श कराया जाएगा तत्पश्चात मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा। शोभायात्रा में भारी संख्या में पुरुष व महिलाएं सम्मिलित होंगे तत्पश्चात 4:00 बजे से भंडारा देर रात तक चलेगा तत्पश्चात 21 जनवरी से 29 जनवरी तक श्री हनुमान मंदिर परिसर के द्वितीय तल सत्संग भवन में श्री अंजनी शरण जी महाराज के श्री मुख से अमृतमई वाणी द्वारा श्री राम कथा सुनाई जाएगी। अतुल रस्तोगी ने कहा कि मंदिर के माध्यम से समाज के लिए अच्छा कार्य कर सकने का प्रयास किया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों से लोगों को जोड़ना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर ऐसी जगह पर स्थित है जहां मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा तीनों पास पास हैं और धार्मिक आस्था के साथ साथ सामाजिक एकता के भी केंद्र बिंदु बने हुए हैं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लोगों से भारी संख्या में सम्मिलित होने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version