खबर छापना पत्रकार को पड़ा महंगा, जेल से छूटने के बाद आरोपी ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

खबर छापना पत्रकार को पड़ा महंगा, जेल से छूटने के बाद आरोपी ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी | New India Times

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पत्रकारों के हित के लिए समय-समय पर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर आदेश जारी करती हैं मगर अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। पत्रकारों पर हमले, जान से मारने की धमकियां रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
अब ताजा मामला यूपी के अंबेडकर नगर जिले का सामने आया है, जहां बीते दिनों अकबरपुर कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को पकड़ा गया जिस पर थाना अकबरपुर कोतवाली में मारपीट, जान से मारने की धमकी, अपहरण जैसे संगीन धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत था जिसे पुलिस कप्तान के निर्देशा पर क्षेत्रीय अधिकारी धर्मेंद्र सचान के नेतृत्व में मरैला चौकी इंचार्ज द्वारा 23 दिसंबर 2019 को मौहरिया खानपुर दारू ठेके से गिरफ्तार जेल भेजा गया जिसकी खबर हिंदी दैनिक अखबार में प्रमुखता से छापी गई थी जिसको लेकर
खबर छापना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। मोहम्मद शेख पुत्र जकी जेल से रिहाई होने‌ के बाद अपने बड़े भाई ‌सोहराब और भतीजे राजा को लेकर करीब 8:00 बजे रात्रि पत्रकार के घर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर अकबरपुर कोतवाली में दबंगों के खिलाफ दी तहरीर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version