दो युवकों ने एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे को बनाया हवस का शिकार | New India Times

अमीन शाह, वाशिम (महाराष्ट्र), NIT:

दो युवकों ने एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे को बनाया हवस का शिकार | New India Times

इस कलयुग में महिलाओं, बच्चियों के साथ-साथ बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। दिन ब दिन लैंगिक अत्याचारो की घटनाऐ बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला आज शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव मे सामने आया है। यहां दो युवकाें मिलकर एक 12 वर्षीय लड़के को जबरदस्ती उठा ले गए और अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक 12 वर्षीय लड़का खेल रहा था कि तभी यहां के गांधी नगर निवासी सज्जू चौधरी और एक युवक मिल कर बालक को जबरदस्ती अपने मोटर साइकिल पर बिठा कर भेरा रोड़ स्थित एक खेत में ले गये और उसके साथ जबरन लैंगिक अत्याचार किया। आरोपी जब बालक के साथ जबरदस्ती कर रहे थे तभी एक महिला ने ये सब कुछ देखा तो शोर मचाया जिससे आरोपी भाग खड़े हुए। इस मामले में पीडित बालक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट और आईपीसी की धारा 337, 363, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version