अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ का झांसी की विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। उनके निवास पर स्वागत एवं सम्मान करने वालों में अखिल भारतीय नशा बन्दी परिषद के ज़िला महासचिव मोहम्मद शाहिद मन्सूरी एडवोकेट, शिक्षक नेता नोमान, भारतीय एकता सद्भावना मिशन के प्रदेश अध्यक्ष वासिफ़ उमर, मनीष रायकवार, टीवी कलाकार हैदर अली, जावेद मोहम्मद, अशोक गुरू, मुकुट बिहारी मिश्रा, बृजमोहन दुबे, बदरी, दिलीप शाक्य आदि मौजूद रहे।
इसके बाद सभी सदर बाज़ार स्थित सन्त जूड्स चर्च पहुंचे और क्रिसमस पर्व पर फादर सहित उपस्थितजनों को पर्व की बधाई दी। अरविन्द वशिष्ठ नें क्रिसमस पर्व पर भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रार्थना की और मोमबत्ती जलाई। फादर द्वारा आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरान्त अरविन्द वशिष्ठ नें कहा कि वह झांसी की गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
