हर घर एक पौधा लगाकर हरित क्रांति लाने का लिया गया संकल्प | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:हर घर एक पौधा लगाकर हरित क्रांति लाने का लिया गया संकल्प | New India Times

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पत्रकार, वरिष्ठ साहित्यकार, कवि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आंबुआ के कुछ युवाओं ने संकल्प लिया है कि ग्राम में हरित क्रांति लाने के लिए हर-घर वृक्षारोपण किया जाएगा जिससे बढ़ रहे प्रदूषण एवं दूषित वातावरण को कम किया जा सके।
इस के तहत आज 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आंबुआ के पुराने बस स्टैंड से वृक्षारोपण कर कार्य का शुभारंभ किया। हर घर एक पौधा लगाकर हरित क्रांति लाने का लिया गया संकल्प | New India Times

कार्यक्रम में सेवा- निवृत्त पोस्ट ऑफिस के पोस्टमैन समाज के वरिष्ठ शांतिलाल जायसवाल एवं ब्लड डोनेशन ग्रुप के अध्यक्ष बृजेश खंडेलवाल, कृष्णकांत जायसवाल सुनील चौहान, अवधेश राठौड़,राजेश खण्डेलवाल सहित लोगों ने उपस्थित होकर पौधा रोपण किया एवं संपूर्ण ग्राम में हर-घर एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version