महाराष्ट्र के पुणे शहर में विदेशी महिला के साथ गैंग रेप, भारत से इंपोर्ट- एक्सपोर्ट का बिजनेस करती है महिला | New India Times

साबिर खान/अमीन शाह, पुणे/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के पुणे शहर में विदेशी महिला के साथ गैंग रेप, भारत से इंपोर्ट- एक्सपोर्ट का बिजनेस करती है महिला | New India Times

देश में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार व अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर में सामने आया है। यहां एयरपोर्ट रोड़ पर एक विदेशी महिला को लिफ्ट देने के बहाने दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार कर पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।

इस मामले में पोलीस विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एक 28 वर्षीय विदेशी महिला जो पूना शहर में रहकर साड़ी विदेश भेजने का वयवसाय करती है, कल सोमवार की रात मुंढवा एअरपोर्ट रोड पर एक होटल से खाना खाने के बाद अपने घर जा रही थी और उसने टॅक्सी बुक करने के लिये अपना मोबाइल निकाला तभी एक युवक अपनी बाइक लेकर उस महिला के सामने आया और महिला को उसके घर छोड़ने के लिये उसे अपने बाइक पर बिठा लिया और साथ ही युवक ने मोबाइल से सम्पर्क कर अपने दोस्त को भी बुला लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ मार-पीट कर दोनों जबरन बलात्कार किया। जिसकी शिकायत महिला ने येरवडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांचं कर रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके। इस घटना से पुलिस विभाग व शहर में हडकंप मच गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version