अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धुले ने आज मंगलवार की शाम धुले ज़िला न्यायलय में 50 रुपये रिश्वत लेते हुए एक लिपिक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता ने भष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे मुकदमें के कागज़ात की सत्य प्रत कॉपी ज़िला न्यायालय में की है जिसकी काॅपी देने के लिए कनिष्ठ लिपिक नरेंद्र हिरामन सुर्यवंशी 50 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कारवाई करते हुए लिपिक को 50 रुपये रंगे हाथों लेते हुए पकड कर हिरासत में लेकर देर शाम तक शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इस करवाई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप अधीक्षक श्री सुनील गंगार्डे, निरीक्षक महेश भोईटे, देसले आदि ने आंजम दिया है।
