संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडेय, सीएसपी श्री रवि भदौरिया के निर्देशन व पुलिस थाना हजीरा टीआई आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना हजीरा ग्वालियर पुलिस ने सुभाष नगर हजीरा ग्वालियर से मुखबिर की सूचना पर शातिर सटोरिया को घर दबोचा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21/12/19 को शातिर सटोरिया विनोद कोरी उर्फ वगीरा पुत्र नाथूराम उम्र 32 वर्ष निवासी सुभाष नगर को सट्टा करते रंगे हाथ दबोचा गया व 490 रुपये नगद व हजारों रुपये की सट्टा की पर्चियां जब्त की गई और धारा 4(A) पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। सटोरिया विनोद कोरी उर्फ वगीरा पर सट्टा, जुआ सहित कुल 10 अपराध थाना ग्वालियर व हजीरा में पंजीबद्व हैं। ग्वालियर पुलिस की सटोरियों व अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध मुहिम जारी है। सटोरिया को दबोचने वाली टीम में प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक पंकज सिंह, जनकसिंह, राजीव शुक्ला व लेखराज शामिल थे।
