धौलपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में 7 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में 7 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर (ग्रामीण) श्री विजयकुमार सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में वांछित अपराधियों की धडपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कौलारी पुलिस ने 7 माह पुराने एक हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि कल दिनांक 20 दिसम्बर 2019 को श्री रामनिवास उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कौलारी ने मय कानि. हरेन्द्र कुमार, कानि, प्रदीप व कानि. राजेन्द्र सिंह साथ लेकर 07 माह से हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी बलवीर पुत्र महेन्द्र सिंह जाति गुर्जर निवासी चैंचीपुरा थाना मनियां जिला धौलपुर को शास्त्र नगर थाना कौलारी से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से हत्या के प्रयास में उपयोग में लाई गये हथियार लाठी को भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि आरोपी बलवीर गुर्जर ने दिनांक 29 मई 2019 को मुस्तगीस धुआराम पुत्र ग्याप्रसाद जाति गुर्जर निवासी ठेकुली थाना कौलारी जिला धौलपुर की घर से खेत पर भैंस ले जाते समय रास्ते मे मारपीट की थी। उक्त मुल्जिम पिछले कई माह से पुलिस से बचने के लिए धौलपुर से बाहर जाकर ट्रक चला रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version