शराब को लेकर मुस्लिम महासभा भी मैदान में, कलेक्टर व आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

आसिफ शाह, मुरैना ( मप्र ), NIT; ​मुस्लिम महासभा मुरैना द्वारा आज सर्वसमाज को लेकर धार्मिक स्थलों के पास खोले गये शराब के ठेकों के खिलाफ कलेक्टर और आबकारी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
मुस्लिम महासभा मुरैना द्वारा सर्वसमाज को लेकर धार्मिक स्थलों के पास खोले गये शराब के ठेकों के खिलाफ कलेक्टर के नाम एस.डी.एम. प्रदीप तोमर एवं आबकारी अधिकारी के नाम आबकारी विभाग में जाकर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें व्यापारी वर्ग भी शामिल हुए। ज्ञापन में चेतावनी दी गयी कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो मुस्लिम महासभा सर्वसमाज व व्यापारी वर्ग के लोगों को साथ लेकर बीच चौराहे पर धरना प्रदर्शन करेगी।
ज्ञापन देते समय प्रदेश उपाध्यक्ष नफीस खान मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अमजद खान, जिला सचिव फिदा हुसैन मलिक, इरशाद मंसूरी, संदीप शर्मा, रवि तोमर, प्रशांत चौधरी, आरिफ मेवाती, फराज खान, हसन अली, वली मोहम्मद, अब्दुल रज्जाक पटेल, जाविद खान, मजीत खान, अंसार खान आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version