"डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम’’ की सफलता के लिए बहराइच जिला प्रशासन कटिबद्धः डीएम | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​ डिजिटल पेमेण्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद, तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतों, जनसेवा केन्द्रों एवं बैंक शाखाओं में 14 अप्रैल 2017 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के सम्बन्ध में सोमवार की देरशाम विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने निर्देश दिया कि कार्यक्रमों का आयोजन इस प्रकार से किया जाये कि अपरान्ह 12:25 बजे से अपरान्ह 1:40 बजे तक ‘‘राष्ट्रीय कार्यक्रम’’  के लाइव टेलीकास्ट को भी दिखाया जाये और डिजिटल पेमेन्ट तथा अन्य कार्यक्रम भी व्यवस्थित ढंग से चलते रहें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भारत के संविधान, डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं डिजिटल भुगतान के सम्बन्ध में स्लोगन, क्विज़ एवं लेखन से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं आयोजित की जायें। आयोजित कार्यक्रमों में मा. विधान सभा सदस्य/सांसद व मंत्रीगण को आमंत्रित किया जाय साथ ही इस अवसर पर जनपद, तहसील, ब्लाक में संचालित विभिन्न नए इनीशिएटिव का शुभारम्भ भी किया जाये।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जनपद में विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय व्यवसायिक संगठनों, छात्रों, किसान संगठनों, एससी/एसटी संगठनों, युवा संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं स्थानीय मीडिया को भी आमंत्रित किया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि डिजिटल पेमेण्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बैंकिंग संस्थानों एवं व्यापारिक संगठनों आदि का भी ज्यादा से ज्यादा सहयोग प्राप्त किया जाय। जिलाधिकारी ने बैंकों को यह भी निर्देश दिया कि बैंकों की विभिन्न शाखाओं द्वारा कम से कम 10 व्यापारियों को ‘‘डिजिटली इनेबल’’ भी किया जाये। "डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम’’ की सफलता के लिए बहराइच जिला प्रशासन कटिबद्धः डीएम | New India Times​जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रधान, स्वयं सहायता समूहों, ए.एन.एम., आशा बहू, रोज़गार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, जनसेवा केन्द्रों, सफाई कर्मियों, स्कूल एवं कालेजों, बैंक, कोटेदार, युवा मंगल दल, लेखपाल, अमीन, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा जिला, तहसील, ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाय।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता के कार्यक्रम ‘‘डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम’’ को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि शीघ्र से शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर अपने-अपने विभागों से नोडल अधिकारी नामित कर दें ताकि उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौरांग राठी आईएएस, महसी के महेन्द्र सिंह तवंर आईएएस, नानपारा के एसपीे शुक्ला, पयागपुर के गुलाम सरवर, कैसरगंज के अमिताभ यादव, विकास, राजस्व, पंचायत, विद्युत, आपूर्ति, बैंक, स्टाम्प, डाक, परिवहन, दुग्ध, सूचना, उद्योग, कोषागार, लोक निर्माण, सिंचाई, उद्यान, नगर पंचायत, वन, ग्रामीण अभियन्त्रण, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दूर संचार, विपणन, मनरेगा, ब्लाक, स्वतः रोज़गार, आबकारी, मण्डी, कृषि, व्यापार कर, सहकारिता, जलनिगम, बाॅट-माॅप, महिला कल्याण एवं बाल विकास, अर्थ एवं संख्या, सूचना विज्ञान इत्यादि विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version