नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लहरपुर कस्बा में लोगों ने सड़कों पर उतर कर किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लहरपुर कस्बा में लोगों ने सड़कों पर उतर कर किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन | New India Times

सीतापुर जिला के के कस्बा लहरपुर में नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में मुस्लिम वर्ग के हज़ारों की तादाद में लोग शहर बाजार से लेकर मजाशाह चौराहे तक, तंबौर व लखीमपुर रोड तक लोग सड़कों पर उतर आए और हजारों की संख्या में लोग मजाशाह चौराहे पर इकट्ठा हो गये फिर उन्होंने विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लहरपुर कस्बा में लोगों ने सड़कों पर उतर कर किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन | New India Times

वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून धर्मनिरपेक्ष संरचना के लिए खुली चुनौती है व भारतीय संविधान का उल्लंघन है। यह हमारे मौलिक अधिकारों का हनन करता है। इसलिए इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीतापुर, बिसवां, तंबौर, और खैराबाद में भी मुस्लिमों ने सीएए व एनआरसी के विरोध में जुलूस निकाला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version