यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने डकैत जगन व केशव के साथी रहे एवं कुख्यात डकैत पप्पू गुर्जर के साले इनामी बदमाश विशाल गुर्जर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र कुमार डागुर आरपीएस के निकट सुपरीवीजन मे अपराधियों एवं वारन्टियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज धौलपुर पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिले भर में वांछित अपराधियों एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज *दिनांक 18.12.2019 को थाना बसईडांग पुलिस ने डकैत जगन व केशव के साथी रहे एवं कुख्यात डकैत पप्पू गुर्जर के साले 6000 रुपये के ईनामी बदमाश विशाल गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।*उप निरीक्षक श्री कैलाश गुर्जर थानाधिकारी थाना बसईडांग को आज करणसिंह का पुरा स्थित आरएसी गार्ड के कांस्टेबल मुकेश कुमार के जरिए सूचना मिली कि थाना बसईडांग का वांछित ईनामी बदमाश विशाल पुत्र कन्हैया जाति गुर्जर निवासी सुख सिंह का पुरा थाना बसईडांग जिला धौलपुर रामपुरा चौराहा से चन्द्रपुरा की घटिया से होते हुए ग्राम चन्द्रपुरा जाएगा उक्त सूचना की पुष्टि होने पर थानाधिकारी बसईडांग कैलाश गुर्जर नेतृत्व में चन्द्रपुरा के लिए पुलिस टीम रवाना हुई और हैड कानि. विनोद कुमार के साथ क्यूआरटी टीम को गजपुरा चौराहे की तरफ से भेजा गया। जिसके बाद चन्दीलपुरा की घाटी के ऊपर एक व्यक्ति नीचे उतरता हुआ दिखाई दिया जो कि बावर्दी पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए बदमाश को घेरा देकर धर दबोच लिया। ईनामी बदमाश विशाल गुर्जर को मुकदमा नम्बर 1/2018 धारा 147,148,149,323,341,307 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। बदमाश विशाल गुर्जर पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर की तरफ से 5000 रुपये व पुलिस अधीक्षक भरतपुर की तरफ से 1000 रुपये का ईनाम घोषित है। बदमाश विशाल गुर्जर पर भरतपुर जिले के रुदावल थाने से लूट,अपहरण, चोरी व हत्या का प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज है और धौलपुर में बसईडांग थाना व सदर धौलपुर थाने में भी लूट, हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज है। बदमाश विशाल गुर्जर डकैत पप्पू गुर्जर का साला है तथा अधिकतर पप्पू के साथ रहता है। उक्त बदमाश जगन डकैत व केशव डकैत का भी साथी रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि बदमाश विशाल गुर्जर ने अपने साथियों के साथ दिनांक 30 मार्च 2017 को श्री भोपाल सिंह गुर्जर निवासी कूकपुरा थाना बसईडांग के पुत्र रामकुमार गुर्जर की कूकपुरा गांव में स्थित उसके क्रेशर पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की जिससे मजरुब रामकुमार गुर्जर को गम्भीर चोट आई और दिनांक 31.08.12 को भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के एलऊ रोड पहाड़पुर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जनवरी 2012 में जिले के सदर थाना क्षेत्र मे लूट की वारदात की। उक्त बदमाश विशाल गुर्जर से डकैत पप्पू गुर्जर व डकैत केशव के बारे मे गहनता से पूछताछ कराई जा रही है।
