गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

दबंगों की दबंगई की दाद देनी पड़ेगी एक लाचार बूढा गरीब बाप बेटी की शादी के लिए जमीन रजिस्ट्री करना चाह रहा है मगर दबंग होने नहीं दे रहे हैं, रजिस्ट्री ऑफिस में भी घुसकर मारपीट की।
एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा एंटी भू माफिया टास्क टीम फोर्स बनाकर दबंग और भूमाफिया द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे कब्जे पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ भू माफियाओं द्वारा सरकार और प्रशासन को चुनौती देते हुए गरीबों की जमीन हड़पने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
योगी सरकार भले ही सबको समान न्याय दिलाने का दावा करे लेकिन हकीकत में गरीबों की सुनने वाला अभी भी कोई नहीं है।मामला अंबेडकरनगर जिले की टांडा तहसील ग्राम अरसावा थाना इब्राहिमपुर अंतर्गत पीड़ित मोहम्मद आलम, पुत्र स्वर्गीय अशफाक हुसैन ने बताया कि 14 दिसंबर 19 की शाम करीब 7:30 बजे घर जाते वक्त बीच रास्ते में मौजूद शराफत हुसैन, पुत्र नजर हुसैन ,अपने परिवार वालों के साथ एक राय होकर हमला कर दिया इससे पहले भी कई बार जानलेवा हमला हो चुके जो कि इब्राहिमपुर थाने में मामला पंजीकृत हैं पीड़ित मोहम्मद आलम” ने बताया कि अपनी बेटी की शादी के लिए हम जमीन एग्रीमेंट करना चाहते हैं और जमीन पर इनकी नजर होने के कारण हमें रजिस्ट्री करने नहीं दिया जा रहा है और रजिस्ट्री ऑफिस में भी इन दबंगों का पूरी तरह कब्जा है। वहां भी मारपीट करने पहुंच जाते हैं,दबंग कोई और नहीं हमारे दूर के रिश्तेदार हैं जो हमारी जमीन को कब्जा करना चाहते हैं पीड़ित बुजुर्ग ने अपनी जान की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री, डीजीपी, को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। ऐसे में दबंगों की दबंगई की दाद देनी पड़ेगी कि मोहम्मद आलम” को अपनी ही जमीन रजिस्ट्री करने के लिए अफसरों के चौखट चूमने पड़ रहे हैं।पीड़ित परिवार को किसी की भी चौखट पर अभी न्याय नहीं मिला। ऐसे में पीड़ित न्याय की आस में इधर-उधर भटक रहा है।
