मुस्लिम समुदाय ने नागरिकता संशोधन विधेयक और एनआरसी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुस्लिम समुदाय ने नागरिकता संशोधन विधेयक और एनआरसी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों द्वारा आज कलेक्‍ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गया।

जिला अध्यक्ष मुस्लिम महासभा आसिफ उस्मानी ने बताया केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधित बिल हिंदुस्तान में लागू करने के लिए योजना बनाई गई है जो पूर्णत: असंवैधानिक, अमानवीय व द्वेषपूर्ण भावना से प्रेरित बिल है जो विशेषकर हिंदुस्तान के मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध है जिसमें धार्मिक आधार पर मुस्लिम धर्म से भेदभाव किया गया है जिससे हिंदुस्तान का पूरा मुस्लिम समुदाय आहत है जबकि मुस्लिम समुदाय ने भारत की आजादी के लिए तमाम कुर्बानियां दी हैं और भारत के विकास व समृद्धि के लिए मुस्लिम समुदाय का इस देश में बहुत बड़ा योगदान है फिर भी केंद्र सरकार की संकुचित मानसिकता इस बिल में साफ नजर आती है। यदि इस बिल को लागू किया गया तो भारत की जो पूरे विश्व में एक धर्मनिरपेक्षता की छवि है उसको बहुत बड़ा नुकसान होगा और भारत विश्व पटल पर धर्मनिरपेक्ष छवि की वकालत करने में शर्मिंदगी महसूस करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version