Edited by Sabir Khan; लखनऊ, NIT; गांवों में 18 घंटे और जिलों में 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई,  योगी कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले | New India Times​उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार एक ​के बाद एक बडे-बडे फैसले ले रही है। कैबिनेट की दूसरी बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिसमें बिजली की आपूर्ति और किसानों के हित के कई बड़े फैसले शामिल हैं।

कैबिनेट की दूसरी बैठक के बाद योगी सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने सरकार के बड़े फैसलों को गिनाते हुए मीडिया को बताया कि कि प्रदेश में बिजली की सप्लाई को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाक़ों में 18 घंटे तक बिजली की सप्लाई की जाएगी, इसी तरह तहसीलों में 20 घंटे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, वहीं ज़िला हेडक्वाटर में 24 घंटे बिजली मुहैया करने का फैसला किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के अति पिछड़े इलाके बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि पूरे इलाकों में 20 घंटे बिजली की सप्लाई की जाएगी। इसके साथ ही योगी सरकार ने ये भी कहा कि अक्टूबर 2018 तक पूरे प्रदेश में हर जगह 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।गांवों में 18 घंटे और जिलों में 24 घंटे होगी बिजली सप्लाई,  योगी कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले | New India Times​कैबिनेट की पहली बैठक में जहां छोटे किसानों की कर्ज माफी का एलान किया गया था, वहीं कैबिनेट की दूसरी बैठक में गन्ना किसानों के मसले पर खास ध्यान दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 14 दिन में गन्‍ना किसानों का  भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी कहा कि पिछला भुगतान 120 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

  • योगी सरकार के बड़े फैसले

-किसानों के वर्तमान गन्ने का भुगतान 14 दिनों के अंदर होगा।

-गरीबों तक योजनाएं पंहुचाना हमारी प्राथमिकता।

-487 रुपए प्रति क्विंटल आलू खरीदेगी सरकार।

-किसानों से 1 लाख मिट्रिक टन आलू खरीदेंगे।

-किसानों के नलकूपों से जुड़े ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे में बदले जाएंगे।

-24 घंटे में बदले जाएंगे शहरों के ट्रांसफॉर्मर।

– योगी सरकार ने सभी डेवलेपमेंट ऑथोरिटिज़ के पिछले पाँच साल के कामकाज की CAG जाँच करेगी, जिसमें ग़ाज़ियाबाद, नोएडा समेत 29 डेवलेपमेंट ऑथोरिटिज़ हैं।
– 15 जून तक यूपी को गड्ढा मुक्त बनाया जायेगा।

– 85943 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पीडब्ल्यूडी करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version