बाराती निकले लुटेरे, ट्रक ड्राइवर से की 13 हजार की लूट, लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

 जितेंद्र वर्मा, हरदा, NIT; ​बाराती निकले लुटेरे, ट्रक ड्राइवर से की 13 हजार की लूट, लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Timesहरदा जिले के तहसील टिमरनी में एक अनोखी लूट की वारदात सामने आयी है। लुटेरों के बाराती बन लूट के कई मामले सामने पर हैरान हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी होशंगाबाद राज्य मार्ग पर अनोखी लूट को अंजाम दिया गया है। एक बारात में शामिल होने जा रहे खंडवा हरसूद के 3 लोग ट्रक ड्राइवर के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी कर नकदी रकम के साथ लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। ​बाराती निकले लुटेरे, ट्रक ड्राइवर से की 13 हजार की लूट, लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Timesबारातियों ने ही ट्रक में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गेंहू से भरा ट्रक नरसिंहपुर से खंडवा की ओर जा रहा था कि रास्ते में टिमरनी के पास डीजल ख़त्म होने के कारण ट्रक ड्राइवर रात्रि 3 बजे ट्रक के पास खड़ा था  तभी एक सिफ्ट कार फूलों से सजी आईरऔर उसमें सवार लोग ट्रक ड्राइवर से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान गाड़ी में सवार युवकों ने उससे रूपये मांगने लगे। ड्राइवर ने उन्हें 240 रूपये दिए मगर लुटेरों ने ट्रक में घुस कर भाड़े की रखी रकम 13 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ड्राइवर द्वारा 100 डॉयल कर पुलिस को सूचना देकर पूरा मामला बताया। शिकायत मिलने पर टिमरनी पुलिस द्वारा तत्काल नाकेबंदी कर लुटेरे बारातियों को गाड़ी सहित धर दबोचा। जिनके पास से लूट की रकम बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी खंडवा जिले के हरसूद के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लिया गया। आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि और भी लूट की वारदातों का खुलासा होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version