किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने धरना देकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने धरना देकर राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी एवं यूरिया, बिजली की किल्लत को लेकर भाजपा के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत देवरी मण्डल द्वारा कृषि मण्डी गेट पर एक दिवसीय धरने का आयोजन कर प्रशासन को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

शनिवार दोपहर से आयोजित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा देवरी मण्डल के पदाधिकारियों ने कृषि मण्डी के गेट क्रमांक 1 के बाहर पंडाल लगाकर धरना दिया एवं प्रदेश सरकार के चुनावी वचन पत्र में किये गये वादों के पूरा न होने को लेकर आक्रोश जाहिर किया। भाजपा नेताओं ने किसान कर्जमाफी को लेकर कमलनाथ सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए पूरे प्रदेश में चल रहे यूरिया संकट को प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम को पूर्व विघायक भानुराणा, भाजपा नेता तेजीसिंह राजपूत, शिवराज ठाकुर, कैलाश पटैल, अनिल ढिमोले, अवनीश मिश्रा, अनिल ढिमोले, मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। धरना कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश के राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को नाम सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में किसानों की हालत दयनीय है। प्रदेश सरकार के चुनावी घोषणा पत्र ने किसानों को डिफाल्टर बना दिया है, प्रदेश का किसान यूरिया एवं बिजली के संकट से जूझ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि 10 दिनों में किसानों के कर्ज माफ किये जाएं। यूरिया की काला बाजारी पर रोक लगाकर सोसायटियों के माध्यम से यूरिया उपलब्ध कराया जाये। पर्याप्त विद्युत वोल्टेज न होने के कारण सिंचाई के आभाव में फसलें प्रभावित हो रही हैं जिसमें सुधार आवश्यक है। अतिवृष्टि एवं प्राकृतिक आपदाओं का किसानों को मुआवजा दिया जाए। कृषि मण्डी में नियमित डाक व्यवस्था सुचारू की जाये।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील प्रजापति, संदीप जैन, राजधर यादव, देवेन्द्र खरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष भारतेन्दु सिंह राजपूत, अनिल बिल्थरे, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना दुबे, युधिष्ठर लोधी, मनोज नामदेव, राजा गुप्ता, निहाल लोधी, अरूण साहू, अनूप जैन, प्रदीप पटवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version