खेल ग्राउंड के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्ज़ा | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:खेल ग्राउंड के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्ज़ा | New India Times

प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक बनाने एवं प्रतिभावान युवाओं को खेलों में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन करने एवं विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं से जुड़ने के लिए शासन स्तर पर लाखों रुपए खर्च कर खेल मैदान स्टेडियम एवं बेहतर व्यवस्थाएं गांव में ही उपलब्ध कराकर खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है वहीं ऐसे कार्यक्रम शासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की लचर कार्यप्रणाली के चलते इन योजनाओं को अमल में लाने में हर संभव विफलता नजर आ रही है। ऐसा ही एक मामला सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। देवरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोभी में ग्रामीणों की मांग पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने खेल मैदान स्वीकृत कराकर ग्राम पंचायत को राशि स्वीकृत कराई है लेकिन ग्राम पंचायत में जगह न मिल पाने के कारण विगत एक वर्ष से खेल मैदान का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है क्योंकि ग्राम में खाली पड़ी शासकीय जमीन पर ग्राम के ही दबंगों द्वारा कब्जा किया हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार देवरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोभी में खेल ग्राउंड निर्माण के लिए जो जगह चिन्हित की गई थी उस पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया हुआ है जिसको लेकर ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत भी की गई है परंतु उसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी कार्यवाही करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की ढुलमुल कार्यवाही के चलते शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा एवं सरपंच सचिव द्वारा कार्रवाई कर खेल मैदान निर्माण कराने की मांग प्रशासन से की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version