नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध सीतापुर जिले में हुआ मौन प्रदर्शन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध सीतापुर जिले में हुआ मौन प्रदर्शन | New India Times

बिसवां नगर की मक्की मस्जिद के प्रांगण में जमीयत उलेमा द्वारा शांतिपूर्वक मौन प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन विधेयक को केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाए जाने को लेकर देशभर में आज (जुमा के बाद) प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में जमीयत उलेमा की यूनिट ने उक्त विवादास्पद कानून को मानने से इन्कार करते हुए प्यार मोहब्बत जिंदाबाद के नारे लगाए, तो वहीं कानून वापस लेने का मुतालबा किया। संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों के हाथों में मौजूद तख्त़ियों में हिंदू – मुस्लिम, सिख- ईसाई आपस में सब भाई-भाई के स्लोगन लिखे हुए दिखाई दिए। उक्त अवसर पर जमीयत उलेमा के सदर मौलाना अशफाक, मौलाना फहीम, जनरल सेक्रेटरी, का़री मुईनुद्दीन नायब सदर, कारी इरशाद संरक्षक, मौलाना रफीक, कारी शफीक सहित कई दर्जन लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version