जामनेर में धूमधाम से मनाया गया एनसीपी सुप्रीमो पवार का जन्मदिन | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:जामनेर में धूमधाम से मनाया गया एनसीपी सुप्रीमो पवार का जन्मदिन | New India Times

महाराष्ट्र के पुर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया श्री शरद पवार के 80 वें जन्मदिन पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जामनेर समेत जलगांव जिले में विभिन्न सामाजिक उपक्रमों का आयोजन किया गया। जामनेर में एनसीपी के युवा नेता श्री स्नेहदीप संजय गरुड़ की अगुवाई में शहर औऱ तहसील राष्ट्रवादी कांग्रेस इकाई ने उपजिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल-फ्रूट का वितरण कर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ सेवा की समीक्षा की। मौके पर सुरेश धारीवाल, राजु पाटिल, किशोर पाटिल, राजू नाइक, प्रल्हाद बोरसे, विलास राजपुत, माधव चव्हाण, जितेश पाटिल, ज्ञानेश्वर बोरसे, प्रभु झालटे समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जलगांव में युवा नेता अभिषेक पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ श्री पवार का जन्मदिन मनाया। यहां गरीबों को सर्दी से बचने के लिए कंबल बांटे गए। विदित हो कि 12 दिसंबर को श्री शरद पवार का जन्मदिवस महाराष्ट्र में काफी हर्ष के साथ मनाया जाता है। श्री पवार हमेशा पुरोगामी विचार के समर्थक रहे हैं। उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस की नींव भी इन्हीं पुरोगामी विचारों पर रखी गयी है। श्री पवार की बदोलत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के माध्यम से सूबे की सरकार में शामिल होने के चलते राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के उत्साह में गर्मजोशी देखी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version