प्राथमिक विद्यालय में 152 बच्चों को विद्यालय प्रबंध समिति की उपस्थिति में बच्चों को वितरित किए गए स्वेटर | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

प्राथमिक विद्यालय में 152 बच्चों को विद्यालय प्रबंध समिति की उपस्थिति में बच्चों को वितरित किए गए स्वेटर | New India Times

लहरपुर क्षेत्र के ग्राम ईरापुर में आज प्राथमिक विद्यालय में 152 बच्चों को विद्यालय प्रबंध समिति की उपस्थिति में बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। ग्राम प्रधान जय देवी ने इस अवसर पर मौजूद अभिभावकों का आह्वान किया कि वो अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें क्योंकि विद्यालय में उपस्थित रहने से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी आते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवर अली ने अभिभावकों से अपील की वह विद्यालय को सुंदर बनाने एवं इसकी संपत्ति की रक्षा, रखरखाव में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा विद्यालय ज्ञान का मंदिर है, यहीं पर देश की भावी पीढ़ी का निर्माण होता है। इस अवसर पर शिक्षक सरोज कुमार वर्मा, कृष्णा देवी, रामावती वर्मा, राजीव कुमार,तथा अभिभावक लल्ली देवी, सुनीता, रामनरेश आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version