मां-बेटे का पवित्र रिश्ता हुआ दागदार: शराबी बेटे ने अपनी सगी मां को ही बना डाला हवस का शिकार, पुलिस ने वहशी दरिंदे बेटे को किया गिरफ्तार | New India Times

अमीन शाह, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), NIT:

मां-बेटे का पवित्र रिश्ता हुआ दागदार: शराबी बेटे ने अपनी सगी मां को ही बना डाला हवस का शिकार, पुलिस ने वहशी दरिंदे बेटे को किया गिरफ्तार | New India Times

शराब के नशे में इंसान किस हद तक गिर सकता है इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। इसी लिए शराब को बुराइयों की जननी कहा गया है। इस का ताज़ा उदाहरण महाराष्ट्र के औरंगाबाद में देखने को मिला है। यह एक वहशी दरिंदा बेटा अपनी सगी मां को पिछले दो माह से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दरिंदा प्रवृत्ति के बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के सिडको एरिया में एक परिवार रहता है, इस परिवार में पिता की मौत के बाद मां अपने दो बेटे और दो बेटियों के साथ बडे़ ही खुशी के साथ रहेते थे। पिता की मृत्यू के बाद मां चपरासी की नौकरी कर अपने बच्चों का पेट पाल रही थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, एक बेटी मुंबई में कंपनी में नौकरी करती है। एक बेटा पढ़ाई कर रहा है जबकि बड़ा बेटा आवारा व शराबी है, वह हर दिन शराब पीकर अपनी मां के साथ लड़ाई करता था, यहां तक तो ठीक था मगर पिछले कुछ दिनों से वह अपनी मां को जान से मारने की या आत्महत्या करने की धमकी देकर अपनी सगी मां के साथ पिछले तीन महिनों से लैंगिक अत्याचार कर रहा था। इसी के चलते कल उस कलयुगी वहशी बेटे ने हद ही पार कर दी। मां पर शराब के नशे में बेइंतेंहा अत्याचार किया जिससे मां के सब्र का बांध तूट गया। इस मामले में मां की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफतर कर लिया है। इस पूरे मामले की जांचं सिडको पुलिस कर रही है। इस खबर की जानकारी लगने पर आसपास के लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे अधर्मी वहशी बेटे को खुलेआम फांसी की सजा दी जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version