सीआरपीएफ जवान अजय सिंह को दी गई अंतिम विदाई | New India Times

अतीश दीपंकर/श्यामानंद सिंह, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

सीआरपीएफ जवान अजय सिंह को दी गई अंतिम विदाई | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड के आर्दश नगर गांव में सीआरपीएफ जवान अजय सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव के लोग देखने के लिए दौड़ पड़े। पार्थिव शरीर के साथ सीआरपीएफ के जवान भी बाहर से आए हुए थे।

सीआरपीएफ जवान अजय सिंह को दी गई अंतिम विदाई | New India Times

अंतिम विदाई के समय सुलतानगंज गंगा घाट में राष्ट्रीय गान की धुन एवं शहिद सीआरपीएफ जवान अमर रहे के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।

सीआईएसएफ जवान अजय सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक अवास से गंगा घाट लाया गया। सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी। शहिद जवान के पुत्र सुंदरम कुमार सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दिया। इस दौरान भारत माता की जयकारों व शहीद अजय सिंह के नारों के साथ पूरा वातावरण गुंजने लगा। इस मौके पर शहर के बुद्धिजीवी, ग्रामीण एवं सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version