अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के विधायक आरिफ मसूद द्वारा कल एन.आर.सी. और केब के खि़लाफ बुधवारा चारबत्ती चैराहे पर रात्रि 08ः00 बजे एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया है जिसमें सभा को सामाजिक संगठनों एवं राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा संबोधित कर एन.आर.सी. का विरोध किया जाएगा।
विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा नागरिक संशोधन बिल सी.ए.बी. सदन में लाया गया है, यह बिल काला क़ानून है और संविधान को ख़त्म करने वाला यह बिल है। सी.ए.बी बिल भेदभाव पूर्ण बांटने वाला और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का उल्लंघन है। इस बिल से भारतीय गणतंत्र का मूल रूप बदल जाएगा। यह बिल धार्मिक आधार पर तैयार किया गया है जिससे लोगों को भारी कठिनाईयों से गुज़रना पड़ेगा।
आम सभा को संबोधित करने वालों में राष्ट्रीय सेक्यूलर मंच के संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी लज्जा शंकर हरदेनिया, सी.पी.एम. नेता और लोक जनमत समाचार के प्रधान संपादक श्री बादल सरोज, भारत ज्ञान विज्ञान समिति की अध्यक्षा आशा मिश्रा जी, म.प्र. लोकतांत्रिक अधिकार मंच के संयोजक श्री विजय कुमार आदि सहित कईं वक्ता संबोधित करेंगे।
